फिरोजाबाद। सिटी प्लाजा स्थित उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के सर्वर रूम में मंगलवार सुबह सात बजे शार्ट सर्किट से धुआं फैल गया। बैंक में लगा अलर्ट अलार्म बंगलुरू मुख्यालय में बजा तो बैंक के स्थानीय अधिकारियों और सीएफओ को फोन पर सूचना दी गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने बैंक खोल कर आग पर काबू पाया।
थाना उत्तर क्षेत्र में सिटी प्लाटा में ज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के सर्वर रूम में शार्ट सर्किट होने के कारण बैंक में धुआं भर गया था। बैंक के बंगलुरू स्थित मुख्यालय में अलर्ट अलार्म का मैसेज मिला तो खलबली मच गई। मुख्यालय से बैंक के स्थानीय अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी गई। इसके बाद बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बैंक को खोला गया तो सर्वर रूम से भीषण धुआं निकल रहा था।
इसके बाद सर्वर रूम की बिजली आपूर्ति ठप की गई। तब आधे घंटे बाद धुआं कम होने लगा। समय रहते सूचना मिलने से बैंक में बड़ी घटना होने से बच गई। एफएसओ दुर्गेश त्यागी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से धुआं उठने की बात सामने आई है। सर्वर रूम की वायरिंग पूरी तरह से जल गई है।
