फिरोजाबाद: पुत्र की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, निशानदेही पर हसिया बरामद

फिरोजाबाद: पुत्र की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, निशानदेही पर हसिया बरामद

फिरोजाबाद। दो दिन पूर्व पुत्र की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किये गये आला कत्ल हसिया को बरामद कर जेल भेजा है। 

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि थाना मक्खनपुर के अंतर्गत जिजौली निवासी राजेश राजपूत ने अपने 12 वर्षीष पुत्र मयंक राजपूत की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी और शव के कई टुकड़े कर दिये थे। बालक के शव का बक्से में छुपा दिया था। मॉ उर्मिला स्कूल से घर आई तो घर के बाहर खून पड़ा है। इसकी जानकारी होने पर मौहल्ले के लोग एकत्रित हो गये और पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घर की तलाशी ली, तो बक्से में गायब बालक मयंक का शव मिला। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी राजेश कुमार राजपूत पुत्र रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कॉच फैक्ट्री से स्टेशन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते सरसों के खेत में छुपा हत्या में प्रयुक्त हसिया बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त राजेश शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसकी पत्नी से आएं दिन झगड़ा होता रहता था।