फिरोजाबाद: मनरेगा को वापस लाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर करेंगी संघर्ष-रामनिवास

फिरोजाबाद: मनरेगा को वापस लाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर करेंगी संघर्ष-रामनिवास

फिरोजाबाद। मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत मनरेगा चौपाल का आयोजन घड़ी दरिगपुर में किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह सरकार ने गाँव के लोगो गाँव में ही काम देने के लिये मनरेगा अधिनियम बनाकर लागू किया था, जो मजदूरों की आर्थिक ताकत बना और उससे मजदूरों का पलायन रुका। आज वें अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर खुशहाल जीवन जी रहें थे। जिसे भाजपा सरकारें पचा नहीं पा रहीं है, इसीलिए काम देने की गारंटी हटा दी। भुगतान का चालीस प्रतिशत बोझ राज्य सरकार पर डाल दिया, जो संभव नहीं है। जो कार्ययोजना पंचायत बनाती थी, उनका अधिकार ख़त्म कर दिया। कांग्रेसी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करके मनरेगा को वापस लायेगे। चौपाल में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, संजय यादव, दिलीप कुमार यादव, यशपाल सिंह, धर्मवीर, दिनेश चंद्र, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार यादव, राकेश कुमार, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, धर्मेन्द्र सिंह, सुजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, बाबूराम, जयराम, लोकेश कुमार, रामपाल यादव, हरी सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।