फिरोजाबाद: पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी 

फिरोजाबाद: पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी 

फिरोजाबाद। जन कल्याण विकास समिति एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से पर्यावरण जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक पौधे लगाने की अपील की। 
ज्ञान लोग इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में सहायक विज्ञान अधिकारी सुनील सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदूषण की रोकथाम नियंत्रण करने एवं उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु मिशन चलाया जा रहा है। सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करें। सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा कि मनुष्य को अपने प्राकृतिक पर्यावरण का सम्मान और संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य सुमन मिश्रा, पवन चक्रवर्ती, योगेश कुमार, विकास यादव, काजल, मनोज आदि मौजूद रहे।