फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा कैम्प के आयोजन 22 फरवरी को किया गया है। मेगा कैंप में जनपद के वृद्धजनों एवं आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। प्राधिकरण सचिव/सिविल जज (सीडि) योगेश शिवा ने बताया कि वृहद मेगा कैम्प में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, श्रमिक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर में आम जनमानस को विधिक साक्षरता प्रदान करते हुए उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
फिरोजाबाद: विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा कैम्प का आयोजन 22 को

