फिरोजाबाद: आगरा में जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा

फिरोजाबाद: आगरा में जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा

फिरोजाबाद। मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत, आगरा में किया गया। जिसमें जनपद फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा एवं मैनपुरी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि मण्डल स्तरीय प्रदशनी हेतु जनपद फिरोजाबाद के माध्यमिक एवं डायट के विभिन्न विद्यालयों के जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग एवं अध्यापक संवर्ग में अश्वनी कुमार जैन के साथ डायट प्रशिक्षुओं ने एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत आगरा में मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। जिसमें प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रिक पिलर करंट अलर्ट, जानवरों से कृषि की सुरक्षा यंत्र, कार्बन कैचर, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण, हाइपर लूप आदि मॉडलों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन डॉ मुकेश चन्द्र अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा, विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएल जैन, अनिल वशिष्ठ, आर.एन, डॉ निखिल जैन के साथ निर्णायक मण्डल ने किया। जनपद फिरोजाबाद के सुनील जैन, अजीत कुमार, शिव कुमार, राजकुमार, लोकेंद्र कुमार, शिव शंकर, हेमंत कुमार, श्याम गुप्ता, यश पाल सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।