फिरोजाबाद। फिरोजाबाद-सिरसागंज मार्ग पर धातरी के निकट बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिरसागंज के गांव मदनपुर निवासी डब्बू पुत्र राजन सिंह, मुन्नालाल पुत्र संजू जिला अस्पताल में भर्ती अपनी चाची को देखने आएं थे। रात्रि में दोनों वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही गांव धातरी के निकट पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो को शिकोहाबाद अस्पताल लेकर आई, जहॉ उनकी दशा को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल लेकर आई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनो घायलों का उपचार जारी है।
