फिरोजाबाद। जैन दिगम्बर युवा संघर्ष का द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी विहार, महामंत्री जितेन्द्र जैन को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का पीट दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। समिति कार्यालय पर चुनाव अधिकारी संजय कुमार जैन पीआरओ ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, आडीटर पद के लिये दो-दो नामांकन हुए। 36 सदस्यों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अनुज जैन तुलसी विहार, महामंत्री जितेन्द्र जैन जीतू, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन किड्स, आडीटर अंजय जैन के नामों की घोषणा हुई। चुनाव के बाद होली मिलन, शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा नवीन कमेटी को संस्था के हित में व जनहित के कार्यों को करने की प्रेरणा के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। इस अवसर मयंक जैन, विजय जैन एड, कुलदीप मित्तल, संदीप जैन पिंकी, अंकित जैन, सनी जैन, सुनील जैन, रमेश चन्द्र, विशाल जैन एड, राजेश जैन डीडराइटर, देवेन्द्र जैन, अशोक भदावर, प्रदीप जैन कल्लू, संजीव कांत संजू, मनीष जैन किड्स आदि मौजूद रहे।

