फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने आठ विकेट से जीता मैच

फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने आठ विकेट से जीता मैच

फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे प्रीमियर लीग में उमेंश विक्ट्री वॉरियर्स ने आठ विकेट से जीत हासिल की। प्रीमियर लींग में टॉस जीतकर उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने एजे ब्रदर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एजे ब्रदर्स की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई। शिवकुमार ने तेजी से रन बनाकर टीम को 143 रनों के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश विक्ट्री वॉरियर्स की तरफ से गौरव यादव ने 68 रन की तेजतर्रार पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच नेपाली रहे। इस दौरान सुंदर, अंशु, पिंकू, कृष्णा दिवाकर, पुष्पेंद्र समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।