फिरोजाबाद: नेपाल में भारतीय महिला टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

फिरोजाबाद: नेपाल में भारतीय महिला टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

फिरोजाबाद। नेपाल में 12 से 14 फरवरी तक चली टी-20 सॉफ्टबॉल क्रिकेट सीरीज में भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें महिला क्रिकेट टीम उपविजेता रही।  भारतीय महिला टीम को मुख्य चयनकर्ता अनिल लहरी ने बताया कि नेपाल में तीन मैचों की 20-20 ओवर की सीरीज में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल के प्रति समर्पण का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबले रोमांचक रहे। दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैत्रीपूर्ण वातावरण देखने को मिला। ऐसे अंर्तराष्ट्रीय आयोजन से महिला क्रिकेट को नई दिशा मिलेंगी।