फिरोजाबाद। मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत 17 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विधानसभा के लिए शांतिप्रिय तरीके से कूचकर रहे, तभी पुलिस फोर्स ने कांग्रेसियों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेकों कांग्रेसी घायल हुए। इसी के विरोध में 19 फरवरी को प्रातः 10ः30 बजे गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी कांग्रेंस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने दी है।
फिरोजाबाद: कांग्रेसियों का गाँधी पार्क में धरना कल

