फिरोजाबाद। राजा का ताल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले ,खेले गये। जिसमें आरबी दादा लीजेंड्स और ग्लोरियस आध्विक की टीम विजेता रही। राजा का ताल स्थित लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे प्रीमियर लींग में पहला मुकाबला श्याम सरोवर स्टार और आरबी दादा लीजेंड्स के मध्य खेला गया। जिसमें श्याम सरोवर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबी दादा ने 9 विकेट खोकर 17 ओवर में जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच धन्ना रहे। वही दूसरा मुकाबला जीविक इंटेंरिओ और ग्लोरियस आध्विक के मध्य खेला गया। जिसमें जीविक इंटेंरिओ की टीम ने पहले खेलते हुए 101 रन बनाण्। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोरियस आध्विक ने 18 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच कन्हैया रहे। इस दौरान कमलेश, उमेश, सुंदर, बिट्टू, बच्चू सिंह समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: आरबी दादा लीजेंड्स और ग्लोरियस आध्विक की टीम रही विजेता

