फिरोजाबाद। महापौर, नगर आयुक्त ने जलेसर रोड पर निर्माणाधीन अर्बन प्लाजा, सुरेश नगर में वेस्ट टू वंडर पार्क एवं जोनल ऑफिस कार्यालय का निरीक्षण का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने निमार्ण कार्य गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिए। महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त प्रशांत नागर नें सबसे पहले जलेसर रोड पर निर्माणाधीन अर्बन प्लाजा का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अर्बन प्लाजा में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुरेश नगर में बन रहे वेस्ट टू वंडर पार्क का जायजा लिया। जोनल ऑफिस परिसर के निरीक्षण के दौरान पाथवे, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, कर्मचारियों का सिटिंग प्लान आदि के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिविल आशीष शुक्ला मौजूद रहे।

