फिरोजाबाद: आठ सुपरवाइजर हुए सम्मानित

फिरोजाबाद: आठ सुपरवाइजर हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। विधानसभा सिरसागंज में आठ सुपरवाइजरों ने अपने-अपने बूथों के 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया, उन्हें इस उपलब्धि के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले सुपरवाइजरों में विमल प्रताप, गौरव कुमार, रजवाना सिददीकी, सलमान खान, आकाश प्रताप सिंह, संदीप कुमार,, अभिलाष सिंह, रविन्द्र सिंह है। इसी तरह में टूंडला में बीएलओ व सुपरवाइजरों को भी सम्मानित किया गया।