फिरोजाबाद: बहिनों ने भाईयों के तिलक कर दीर्घायु की कामना

-सुहागनगरी में धूमधाम से मना भाईदौज का त्यौहार

फिरोजाबाद: बहिनों ने भाईयों के तिलक कर दीर्घायु की कामना

फिरोजाबाद। दीपावली पर्व के पांचवे दिन भैयादौज पर बहिनो ने भाईयों का रोढ़ी चावल से तिलक किया। भाईयों ने बहनों को उनके मनपसंद उपहार दिये। बहिनों को भाईयों के घर पहुंचने में वाहनों को अभाव में दिक्कतों का सामना करना पडा। ट्रेनों और बसों में भीड़ के कारण बहिनों को डग्गेमार वाहनों का सामना लेना पड़ा। वहीं डग्गेमार वाहनो चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए दुगना किराया बसूल किया। 

फिरोजाबाद: बहिनों ने भाईयों के तिलक कर दीर्घायु की कामना

भैयादौज गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई। सुविधा के अनुसार भाई, बहिन के घर पहुंचे, बहिने अपने संसाधनों के साथ भाईयों के घर पहुंचकर भाईयों का टीकाकर गोला और मिष्ठान देकर मुंह मीठा कराया। वहीं भाईयोें ने बहिनों को उनके मनपंसद उपहार देकर खुश किया। साथ ही जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया। सुबह से ट्रेनो और बसों में भाईदौज पर भीड़भाड़ रही। दूर-दराज से आई बहिनों के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पडा। प्राइवेट वाहनों में बैठकर भाईयों के घर पहुंची बहनों ने त्यौहार मनाया। 

फिरोजाबाद: बहिनों ने भाईयों के तिलक कर दीर्घायु की कामना