फिरोजाबाद। फरिहा अवागढ़ मार्ग पर गांव इटाहरी के निकट हुए हादसे में बाइक पर भतीजे के साथ घर लौट रहे राशन डीलर की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार साड़ से टक्करा गए थे। हादसे में मृतक का भतीजा घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना फरिहा के गांवं खेरिया सिकमी गुहाना निवासी राशनडीलर 55 वर्षीय दीनदयाल अपने भतीजे 23 वर्षीय नितिन के साथ शहर में आयोजित एक बैठक में शामिल होने गए थे। शाम सात बजे लौट रहे थे, बाइक नितिन चला रहा था। इटाहरी गांव के पास अंधेरे में अचानक सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई।
हादसे के बाद पीछे बैठे दीनदयाल छिटककर सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। नितिन मामूली रूप से घायल हो गए।
