फिरोजाबाद: भाजपा कार्यालय पर हुआ दीपावली पूजन

-मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को दी बधाई, आतिशबाजी उठाया लुफ्त

फिरोजाबाद: भाजपा कार्यालय पर हुआ दीपावली पूजन

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर दीपावली मिलन समारोह एवं लक्ष्मी पूजन विधि-विधान से किया गया। वही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और आतिशबाजी चलाई। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में लक्ष्मी पूजन किया गया। पुरोहितों ने विधि-विधान लक्ष्मी पूजन कराया। इसके बाद कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर दीपावली की बधाई दी। साथ ही भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी चलाई। जिसका कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जमकर लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर नानक चंद अग्रवाल, अरविंद पचौरी, राधेश्याम यादव, केशव फौजी, रामनरेश कटरा, आनंद अग्रवाल, अवधेश पाठक, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता शाल,ू आकाश गुप्ता, यतेंद्र चक पिंकी, केके गांधी, दुर्गेश यादव, राम लढेति लकी, राजकुमार छब्बर, योगेंद्र यादव बाबा, निर्मल शर्मा, उदय प्रताप सिंह, नमन बंसल, अनुपम शर्मा, देश दीपक राजा, भारत सिंह वर्मा, अंकित तिवारी, अनार सिंह कुशवाहा, प्राचीर सेठ, गौतम कुशवाहा, सतवीर गुर्जर, डॉ एसपी लहरी, दीपक गुप्ता कालू आदि कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।