फिरोजाबाद। एआइ समिट को लेकर कांग्रेसियों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। जिसे लेकर शनिवार को भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सुभाष तिराहा पर प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर के नेतृत्व में भाजपाई सुभाष तिराहा पर एकत्रित हुए। जहॉ उन्होंने राहुल गांधी के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देश की छवि खराब कर रहे हैं। एआइ समिट हो रहा है, उसमें जिस तरह से नग्नता का प्रदर्शन किया गया। वह निंदनीय था। यदि कांग्रेस को प्रदर्शन करना है तो उसके लिए जगह तय है, वहां जाकर प्रदर्शन करना चाहिए था। यह पूरी तरह से तुच्छ मानसिकता का प्रतीक है। जिस तरह एआइ समिट में राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं ने कृत्य किया है, उससे सारा देश शर्मसार है। देश में जहां एआइ समिट में विश्व के सभी मजबूत लोग मौजूद थे, वहां ऐसा कृत्य निंदनीय है। जिलाध्यक्ष

भाजयुमो महानगर अंकित तिवारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां देश की छवि को धूमिल करती हैं और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं। कांग्रेस नेताओं के इस कार्य से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। इस प्रकार का आचरण देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि के अनुरूप नहीं है यह राजनीतिक शिष्टाचार के विरुद्ध है। जिला संयोजक स्थानीय निकाय दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आई सबमिट के दौरान कांग्रेसी नेताओं द्वारा कथित तौर पर अर्धनक अवस्था में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
पुतला करने वालों में शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र राठौर, नमन बंसल, गौतम कुशवाहा, देशदीपक राजा, प्राचीर सेठ, भारत सिंह वर्मा, रामनरेश कटरा, केशव फौजी, अनिकेत, आकाश गर्ग, गुड्डा पहलवान, हरी बाबू दिवाकर, आशीष दिवाकर, हिमांशु शर्मा, संजय मिश्रा, विष्णु राठौर, राम लड़ेंती लकी, अंकित गुप्ता, राधेश्याम यादव, प्रमोद राजोरिया, करण राठौर, सुनील मिश्रा, रतन सक्सेना, मनीष राठौर, आकृति सहयोगी, भगवान सिंह झा, अशोक राठौर, रमन यादव, निर्मल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

