फिरोजाबाद। बच्चों को बेहतर, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बीआरएम वर्ल्ड स्कूल का सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। संस्थापक रितेश अग्रवाल ने कहा कि स्कूल में बच्चों को बेहतर, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। जादूगर देव वर्मा ने जादू दिखाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान आशीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, क्रिश अग्रवाल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, राहुल कुमार, सुनील टंडल, माधव, अनुपम शर्मा, प्रिंसिपल जूली शर्मा, अनिल अग्रवाल, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: बीआरएम वर्ल्ड स्कूल का सदर विधायक ने किया शुभारम्भ

