फिरोजाबाद: छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद: छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। मधु महेश्वरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज शिकोहाबाद में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आरज़ू चौधरी एसआई ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। भरत देशवार व सचिन कुमार कांस्टेबल का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्यों रेखा गुप्ता ने सभी प्रशासनिक अतिथियों का आभार ब्यक्त किया। इस दौरान कमल श्रीवास्तव, वीना यादव, शोभा सेंगर, प्रतिभा चंदेल, रुवी यादव, निर्मल कुमार, चरन सिंह, आयुष आदि मौजूद रहे।