फिरोजाबाद। जन कल्याण विकास समिति एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से पर्यावरण प्रदूषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सरस्वती शिशु निकेतन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम शिखा, द्वितीय सृष्टि, तृतीय दिव्या राठौर रही। मुख्य अतिथि सहायक वैज्ञानिक अधिकारी सुनील सिंह चौहान ने कहा पर्यावरण, प्रदूषण आज के समय की सबसे गंभीर चुनौती है। प्लास्टिक उपयोग से जलवायु, मिट्टी में हानिकारक तत्व मिल जाते हैं। जीवन और प्रगति को नुकसान पहुंच रहा है।
सचिव कृष्णचक्रवर्ती ने कहा कि हमें स्वच्छ वातावरण के लिए आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की चाहिए। प्रधानाचार्य विश्वदीप सिंह ने कहा कि आज जल स्तर को बचाना है, तो पहले अपने-अपने घरों में पानी बर्बादी को रोकने से बचाना होगा। कार्यक्रम में योगेश कुमार, अनिकेत चक्रवर्ती, अलका, अनूप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

