फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 30 लाभार्थियों के खाते में एक करोड 47 लाख 50 हजार रू. स्थानान्तरित किये गये। दस लाभार्थियों फसल बीमा की पॉलिसी सौंपी।
विकास भवन स्थित एनआईसी रूम में शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन एवं कृषि भवनों के शिलान्यास समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों के खाते में 1 करोड 47 लाख 50 हजार रू. भेजे गये।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने 10 लाभार्थियों को एनआईसी में फसल बीमा के पॉलिसी वितरित की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं फसल बीमा मैनेजर रवि प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को योजना की जानकारी दी।

