फिरोजाबाद: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी

-सर्राफा, इलैक्ट्रोनिक, सजावट एवं वर्तन की दुकानों पर रही भीड़

फिरोजाबाद: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी

फिरोजाबाद। धनतरेस पर शहर के बाजारों में ग्राहको की भीड़ रही। लोगों ने अपने वजट के अनुसार सोने-चॉदी के आभूषणों की खरीददारी की। वहीं बर्तन, कास्मेटिक, साड़ी, चूड़ी, सजावट के सामनों की महिला, युवतियों ने जमकर खरीददारी की। 

दीपावली का पांच दिवसीय पर्व धनतरेस के साथ शुरू हो गया। धनतेरस के दिन सोने-चॉदी के सामान खरीदना शुभ माना होता है। लेकिन इस बार सोने-चॉदी के भाव आसमान छू रहे है। इसी को देखते हुए बाजारों में कम वजन के सोने-चॉदी के आभूषण, सिक्के, पर्स, डॉलर आदि उपलब्ध है।

फिरोजाबाद: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी

शनिवार को धनतेरस पर रवीन्द्रनाथ कन्हैयालाल सर्राफा की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहको ने अपनी वजट के अनुसार सोने-चॉदी के आभूषणों की खरीददारी की। वहीं चॉदी की बनी लक्ष्मी, गणेश, हनुमान जी की प्रतिमाओ की भी खरीददारी की। इसके अलावा बर्तन, इलैक्ट्रोनिक, सजावट के सामान, चूड़ी, साड़ी, कपड़े, कॉस्मेटिक आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।

फिरोजाबाद: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी

वहीं मिट्टी से बने लक्ष्मी, गणेश एवं हनुमान की प्रतिमाऐं भी खरीदी। वहीं इस दिन फूलझाडू, झाडू खरीदना भी शुभ माना जाता है। वहीं धनतेरस पर लोगों की भीड़ के चलते बाजारों में जाम की स्थिति पैदा हो गई। यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैदी से खड़े होकर शहर की यातायात व्यवस्था संभालते दिखाई दिए।