फिरोजाबाद: दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजरों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी

फिरोजाबाद: दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजरों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी

फिरोजाबाद। नगर में दीपावली पर्व के दूसरे दिन सदर बाजार के अलावा क्षेत्रीय बाजारों में जमकर खरीददारी हुई। लोगो ने पूजन के लिए चांदी, पीतल, मिट्टी के गणेश लक्ष्मी खरीदे। मिट्टी के दीपक, खील, बतासे, अगरवत्ती, मोमवती की खरीदारी की।

नगर में जगह-जगह मिट्टी, पीओपी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के साथ घरों के सजावट के आइटम बिक रहे थे। रंगोली, बंदरवार, अन्य सजावटी सामिग्री के दाम आसमान छू रहे रहे थे। महंगाई की मार के कारण मिट्टी के गणेश लक्ष्मी की कीमत गत वर्ष की अपेक्षा काफी अधिक थे। लोग छोटी-छोटी मूर्तिया खरीद रहे थे।

पुरानी तहसील, बजरिया, सुहाग नगर, करबला, देवनगर, चंद्रवार गेट, रामनगर, कोटला रोड, जलेसर रोड, नगला भाऊ, लेबर कालोनी, हिमांयूपुर के अलावा अन्य मोहल्लों की दुकानों पर खरीददरों की भीड़ लगी रही। दुकानों पर भीड़ कम होने का नाम नही ले रही थी। बाजरों में अलग रौनक रही। लोग अपने घरों के सजावट के लिए बंदरबार, दीपक, रंगोली, मोमवती, पटाखे सहित अन्य समानों की खरीदारी कर रहे थे।