फिरोजाबाद: दो दिवसीय जैन एकता सम्मेलन आयोध्या में 21 से होगा

फिरोजाबाद: दो दिवसीय जैन एकता सम्मेलन आयोध्या में 21 से होगा

फिरोजाबाद। आर्यिका शिरोमणि गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ससंघ के सानिध्य में जैन समाज की संस्था दिगम्बर जैन महासमिति द्वारा 21, 22 मार्च को जैन एकता सम्मेलन का आयोजन रिषभनाथ दिगम्बर जैन मंदिर रायगंज अयोध्या में किया गया है। नगर के 25 प्रतिनिधि समिति के सदस्यगण समारोह में भाग लेगें। आवास की समुचित व्यवस्था की गयी है।  राष्ट्रीय मंत्री संजय कुमार जैन पीआरओ ने बताया है कि समारोह में पूरे भारतवर्ष के आंचलिक, सम्भाग, इकाई व राष्ट्रीय पदाधिकारी सदस्यगण भाग ले रहे हैं। इसके लिये राष्ट्रीय स्तर पर आमंत्रण हेतु पत्रिका, कार्ड व स्वागत समिति बनायी गयी है। राष्ट्रीय स्वागत समिति में नगर के राजेन्द्र प्रसाद जैन (राजू डेकोरेटर्स), संजय कुमार जैन (पी.आर.ओ) व अशोक जैन तुलसी विहार को भी स्थान दिया गया है। आमंत्रण पत्र व पत्रिका का विमोचन नगर विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद एवं महापौर कामिनी राठौर ने किया।