फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान में नियमों का पालन नहीं करने वाले 978 वाहनों का चालान करते हुए दो वाहनों का सीज किया है। जिनमें एक बुलेट भी शामिल है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के निर्देशन में सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी महेश सिंह ने टीम के साथ जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के साथ कार्यवाही की जा रही है। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन चैकिंग करते हुए 978 वाहनों का चालन किया है। एक बुलेट सहित दो वाहन सीज किये है। बुलेट स्वामी मोडिफाई साइलेंसर लगाकर विभिन्न आवाजें निकाल रहा था।

