फिरोजाबाद: नामित पार्षदों का महापौर ने किया स्वागत 

फिरोजाबाद: नामित पार्षदों का महापौर ने किया स्वागत 

फिरोजाबाद। नगर निगम के दस नामित पार्षदों की सूची लखनऊ से जारी हो गई है। पार्षदों की घोषणा के बाद तमाम अदकलों पर विराम लग गया है। लखनऊ से नगर निगम के नामित पार्षदों की जारी सूची में शिलांत जैन, पंकज अग्रवाल, सूरजपाल बघेल, मनोरमा प्रजापति, केशवदेव शंखवार, उदय प्रताप सिंह, दिलीप कठेरिया, हरिओम वर्मा, मधुरिमा गुप्ता, निर्मल शर्मा के नाम शामिल हैं। सभी नामित पार्षदों का महापौर कामिनी राठौर ने कैंप कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महापौर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर, देवेश भारद्वाज, चार्ली आदि मौजूद रहे।