फिरोजाबाद: कांग्रेसियो ने विकास भवन का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

फिरोजाबाद: कांग्रेसियो ने विकास भवन का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

फिरोजाबाद। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा के बकाया भुगतान को लेकर विकास भवन का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का विगत 7-7 महीने सें भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके चलते उनके सामने दो वक्त की रोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गईं है। मनरेगा से कराये जाने वाले कच्चे-पक्के कार्य भी अधूरे पड़े हुये हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। यदि शीघ्र ही बकाये का भुगतान नहीं किया गया, तो मनरेगा मजदूर भुखमरी के कगार पर होंगे। अगर जल्द की मगरेगा के बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा एड, अजीत सिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, लाला राइन, शैलेन्द्र शुक्ला, शान्तिदास शंखवार, अनिल यादव, उमर फारूक, जगदीश वाल्मीकि, डॉ. एम.डी. पिप्पल, वैभव चतुर्वेदी, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, अजय शर्मा, रामसेवक वेद्द आदि मौजूद रहे।