फिरोजाबाद: एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

फिरोजाबाद: एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृहस्पतिवार को चर्चित फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव के तहत छह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

पुलिस लाइन दबरई स्थित नवीन यातायात कार्यालय पुलिस कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम से लगाते हुए ज्वाइंट पुलिस अधीक्षक एएसपी आईपीएस राजेश गुनावत एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक महेश चन्द, हैड कॉस्टेबल सुनील कुमार एवं जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुनीता पाल, पूर्व प्रधानाध्यापक सियाराम शरण और प्रेम प्रकाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों व पुलिस कर्मियों ने पौध रोपण व रेड टेप मूवमेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने और सक्रिय बुढ़ापे को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ नागरिक अनुभव, परंपरा और मूल्यों के संरक्षक के साथ ही राष्ट्र की अमूल्य शक्ति हैं। विभाग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन इसी माह कराए जाएंगे। ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑर्थराइटिस, डिमेंशिया जैसी बीमारियों के उपचार और दवाइयों का भी प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक वरिष्ठ नागरिक विभाग में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।