फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा है। जिसमें होली के त्यौहारों पर बाजारों में पुलिस फोर्स की तैनाती कराने की मांग की है।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि होली के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त कोटला चुंगी चौराहा, सेंट्रल टॉकीज चौराहा, फिरोजाबाद क्लब चौराहा, नगला बरी चौराहा पर ऑटो चालकों द्वारा अनियंत्रित रूप से वाहन खड़े किए जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में आकाश जैन, नरेश पंजाबी, रमाशंकर दादा, सुभाष यादव, लकी वर्मा, मूलचंद राठौर, मुन्नालाल गोला, रामगोपाल बजाज, यादराम प्रजापति, संजय शर्मा, अजीत लहरी, विकास लहरी, श्यामवीर सिंह यादव, हर्षवर्धन, आकाश, राकेश शर्मा, बजरंग आदि मौजूद रहे।

