फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान में एस.आई.आर. लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम है।
भाजपा के जिला कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को एसआईआर के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनः परीक्षण (एसआईआर) लोकतंत्र की शुद्धता के लिए है। इस अभियान में पात्र मतदाता वंचित न रह जाए। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षगणों, कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने स्तर से बूथो पर सक्रिय रखते हुए शेष रह गये लोगो का गणना पत्र फार्म भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराये। बूथों पर प्रवास करें, डोर टू डोर संपर्क कर सम्मानित मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और त्रुटियों को सुधारने के लिए आग्रह करें। विशेष गहन पुनरीक्षण समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोकतंत्र की नींव को और दृढ़ बनाता।

निष्पक्ष, अद्यतन एवं शुद्ध मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव है। मतदाता विशेष गहन पुनः परीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की सफाई, सत्यापन और अवैध घुसपैठियों को बाहर करना और फर्जी वोट की रोकथाम के लिए है। विपक्षी दल एसआईआर पर गुमराह कर झूठी अफवाहें फैला रहें हैं। भाजपा परिवार का हर एक सदस्य बूथ पर असली मतदाताओं का वोट बनबाने हेतु अटल संकल्पित है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, ठा. विश्वदीप सिंह, हरिओम यादव, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत उपाध्याय, ओमप्रकाश वर्मा, गिर्राज कुशवाह, डॉ अमित गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, डॉ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, केशव फोजी, दीपक गुप्ता कालू, लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा, सुमन चतुर्वेदी, उदय ठाकुर, राजीव गुप्ता, शशिकला यादव, मोहन देव शंखवार, आनन्द अग्रवाल, राधेश्याम यादव, राजेन्द्र बोहरे, आकाश शर्मा, अंकित तिवारी, रंजना सिंह, गीता दिवाकर, अनुपमा शर्मा, रामलढेती लकी, डॉ दुर्गेश यादव, डॉ मधुरिमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राहुल गांधी के आरोपों को बिहार की जनता ने नकार दिया-उप मुख्यमंत्री
फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाया जा रहा है। वह सरासर गलत है। इसका प्रभाव विपक्षियों को बिहार चुनाव में देखने को मिल गया है।
उप मुख्यमंत्री ने भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान में फर्जी वोट कटे है, वह विपक्षी दलों से संबंधित थे, इसी कारण उनकी बिहार में करारी हार हुई है। भाजपा का वोट पार्टी के हित में ही पड़ा है और जनता ने उन्हें बहुमत देकर सरकार बनवाई है। विपक्षी दल बेवजह चुनाव आयोग और भाजपा पर गलत आरोप लगा रहे है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजनीति का पूर्णतह ज्ञान नहीं है और अर्नगल ब्यानवाजी कर देते है। सदन के सत्र के दौरान राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर टिप्पणी करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को देश के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने उन्हें राजकुमार बताते हुए कहा कि उन्हें घूमने-फिरने से फुर्सत नहीं है। अखिलेश यादव के उस बयान पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा सोशल मीडिया के बहाने उन्हें बदनाम करती है। सभी जानते हैं कि भाजपा शुचिता की राजनीति करती है।

