फिरोजाबाद: लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल

फिरोजाबाद: लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल

फिरोजाबाद। घरो में लूट करने वाले एक अपराधी ंको पुलिस ने मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। जिसके पास से तमंचा, कारतूस के अलावा चोरी का मोबाइन, 900 रू. नगद बरामद हुए है। 

थानाध्यक्ष पचोखरा अमित तोमर, उपनिरीक्षण सर्विलास, एसओजी प्रेमशंकर पांडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, एटा रोड पर निहाल सिंह की पुलिया के निकट पहुंचे तभी वहॉ छुप एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश अवधेश पु.त्र सुनील कुमार निवासी प्रेमनगर थारपुठा थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अवधेश ने अपने साथी के सहयोग से 24 नवम्बर को एक मकान में घुसकर तीन मोबाइल, नगदी व अन्य सामान लूटा था, जिसका मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी गुलशन पुत्र शेर सिंह निवासी नगला करनसिंह थाना उत्तर फरार है। जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गये बदमाश के ऊपर डेढ़ दर्जन मुकदमें अदालत में विचाराधीन है।