फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 742 मरीजों का चैकअप कर दवा वितरित की गई। 30 रोगी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिंहित किये गये।
सीबी गेस्ट में आयोजित शिविर का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष आसीजा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में कुल 742 मरीजों की जाँच की गई। जिनमें 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। चयनित मरीजों का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में कराया जाएगा। शिविर में 385 चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
संस्था अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को मोतियाबिंद जैसे नेत्र रोगों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। डीओए डॉ. दीपाली अग्रवाल, डीओएफ गौरी बंसल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल, कल्पना राजौरिया, मंजू, रश्मि बंसल, वर्तिका जैन, प्राची अग्रवाल, सौम्या चौहान, रेनू अरोड़ा, मीनू अग्रवाल, मीना मित्तल, गौरिका, एम. शर्मा, शीनू अग्रवाल, मोनिका गर्ग आदि मौजूद रहे।

