फिरोजाबाद। मजदूरों की खुशहाली के बिना देश संपन्न और विकसित नहीं बन सकता है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने शिकोहाबाद में आयोजित मनरेगा चौपाल में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ है।ं उनकी उपेक्षा करके देश को कमजोर करना है। कांग्रेसियों ने देश व देशवासियों के लिये कुर्बानिया दी हैं, जरुरत पढ़ने पर अभी भी पीछे नहीं हटेंगे। चौपाल में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार ओझा ने भी विचार व्यक्त किये।
इस दौरान रामसेवक वैद्य, रमेश चंद्र, रामप्रकाश, आशीष कुमार, राधा किशन, हरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, शानू, दीपक, नरेश कुमार, रणवीर सिंह, धर्मेन्द्र पाल, राजेश कुमार, अशोक कुमार, मोहन सिंह, पवन प्रकाश आदि मौजूद रहे।

