फिरोजाबाद: मातृत्व बालिका मदद योजना में 1003 नवजात कन्याओं के नाम हुई एफडी

फिरोजाबाद: मातृत्व बालिका मदद योजना में 1003 नवजात कन्याओं के नाम हुई एफडी

फिरोजाबाद। डीएम रमेंश रंजन की पहन पर भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा अधिसूचित मातृत्व बालिका मदद योजना के अंतर्गत जनपद की 1003 नवजात कन्याओं के नाम से 25-25 हजार रू. की धनराशि पंजाब नेशनल बैंक में अधिकतम ब्याज दर पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के रूप में जमा कराई गई है। यह धनराशि कन्या के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत उसे प्राप्त होगी। इस राशि का उपयोग अधिकतम बालिका अपनी उच्च शिक्षा, स्वयं के व्यवसाय तथा स्वावलंबन हेतु कर सकेगी।