फिरोजाबाद। बुधवार को गोवर्धन महाराज की मंदिरों एवं घरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। गोवधर्न महाराज का पूड़ी, अन्नकूट, कड़ी-चावल से भोग लगाकर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। पूरा प्रांगण गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
दीपावली पर्व के बाद गोवर्धन महाराज की घरो एवं मंदिरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। सुबह महिलाओं ने घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की झांकी बनाई। महिलाओं ने घरों में अन्नकूट, पूड़ी, कड़ी, चावल आदि बनाए। शाम घरों और मंदिरो में गोवर्धन महाराज का अन्नकूट, पूड़ी, कड़ी और चावल से भोग लगाया गया।
भक्तों ने गोवर्धन महाराज की सात कोष की परिक्रम कर गोवर्धन महाराज के जयकारें लगाये। वहीं शहर के द्वारिकाधीश मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। भक्तों ने गोवधर्न महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। शाम को गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रंागण मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे के जयकारों से गुजायमान हो रहा था।