फिरोजाबाद। शहर के मुख्य डाकघर में आधार अपडेट कराने आए लोगों को महीनों चक्कर लगाने पर रहे है। लाइन में लगने के बाद भी लोगों का खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डाकघर में दलाल सक्रिय हो गये है। जो व्यक्ति उनके माध्यम से अपडेट कराता है, उन्हें टोकन लेने की भी जरूरत नहींे पड़ रही है।
सुहागनगर स्थित मुख्य डाकघर में आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इस कारण वहॉ पर अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो जाती है। अपडेट कराने वाले लोग घंटो लाइन में लगे रहते है। नंबर ना आने पर बेंरग लौट जाते है। कुछ लोग ऐसे सक्रिय हो गये है, जो लोगों से सुविधा शुल्क लेकर चंद मिंटो में ही उनका आधार अपडेट करा देते है। सीधे साधे लोग लाइनों में लगने के बाद भी थक हारकर अपडेट न होने पर बैंरग लौट जाते है। डाकघर में प्रतिदिन 50-60 टोकन ही जारी किए जाते हैं। टोकन खत्म होने के बाद भी कुछ लोग कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर अंदर घुस जाते हैं।
एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि पिछले 18 दिन से रोज आ रही हूं, टोकन मिलता ही नहीं जो कर्मचारियों को जानते हैं और सुविधा शुल्क दे देते है। उनका काम शीघ्र हो जाता है। लाइन लगे लोगों को सर्वर डाउन होने के कारण मशीम काम नहीं कर रही है, अगले दिन आने पर काम हो जायेगा। डारकघर में घुमने वाले लोगों की जेब गरम होने के बाद उनका काम आसानी से हो जाता है। यह सिर्फ सुहाग नगर डाकघर की बात नहीं है। जिले के कई डाकघरों और बैंक की शाखाओं में यही हाल है। नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और आम जनता परेशान है। आधार कार्ड अपडेट कराने वालों ने उच्चाधिकारियों से अपील की है कि टोकन प्रणाली में पारदर्शिता होनी चाहिए। जिसका लाभ आम जनता को आसानी से मिल सकें।
मुख्य डाकघर में आधार कार्ड अपडेट कराने का कार्य काफी समय से चल रहा है। लोगों का टोकन के आधार पर उनका कार्य किया जाता है। अगर कोई दलाल किस्म का व्यक्ति सुविधा शुल्क ले रहा है, तो उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है, जांच कराकर उसके खिलाफ कानून कार्यवाही की जायेगी।
मनमोहन श्रीवास्तव, पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर सुहागनगर फिरोजाबाद

