फिरोजाबाद। नगर में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चलाएं जा रहे निर्माणधीन कल्याण मंडपम योजना का नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं देखी। कमियां पाये जाने पर सुधार के निर्देश ठेकेदारों को दियें।
नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने शनिवार को रसूूलपुर थाने से नालबंद चौराहे तक चल रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदारों को निर्देश दिए कार्य समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान नगलावरी सर्विस रोड जलभराव की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्रिय जनता द्वारा की गई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायें।
सरकार द्वारा कराई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन में कोताई न बर्ती जायें। कार्य में लापरवाही पाएं जाने पर संबंधित खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त आरपी सिंह, सहायक अभियंता सिविल प्रेमपाल, अवर अभियंता मुनिदेव, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हर्देश कुमार, विपिन पांडे, क्षेत्रिय पार्षद मौजूद रहे।

