फिरोजाबाद। नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर में राजस्व बसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम टीम ने कृष्णा नगर, दयाल नगर, गोपाल आश्रम सहित कई मोहल्लों में अभियान चलाकर राजस्व बसूली कार्यवाही की गई। टीम ने कृष्णा नगर में ई-रिक्शा शोरूम पर दो लाख 72 हजार रू. से अधिक का बकाया होने पर सीलिंग कार्रवाई की गई। दयाल नगर की एक दुकानदार मौके पर एक लाख रू. जमा करने पर सीलिंग की कार्यवाही नहीं की गई। गोपाल आश्रम की सात दुकानों द्वारा समानुपातिक सम्पत्ति कर का एक लाख पांच हजार रू. जमा कर देने पर उक्त दुकानों की सीलिंग खोल दी गई। इसी प्रकार पूर्व में सील किए गए कोटला रोड स्थित एक मैरिज हॉल जय शिव वाटिका द्वारा एह लाख 20 हजार रू. जमा करने पर सील खोल दी गई। टीम ने कुल 21लाख रु. का राजस्व बसूल किया।
फिरोजाबाद: नगर निगम टीम ने अभियान चलाकर 21 लाख रू. का राजस्व किया बसूल

