फिरोजाबाद: सामौर बाबा धाम में कन्हैया मित्तल के भजनों ने बांधा समा 

-खाटू श्याम, भगवान राम के भजन सुनकर श्रोता भाव विभोर 

फिरोजाबाद: सामौर बाबा धाम में कन्हैया मित्तल के भजनों ने बांधा समा 

फिरोजाबाद। सामौर बाबा धाम पर चल रहे सात दिवसीय महोत्सव में भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजन सुनाकर पांडाल में बैठे लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।  सिरसागंज के गांव करहरा स्थित बाबा सामौर धाम में महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य के साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने भजन संध्या का शुभारंभ किया। खाटू श्याम के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजनों की प्रस्तुति देते हुए भजन सुनाया हारा हूं बाबा पर तुज पे भरोसा है जीतंूगा एक पर तूज पर भरोसा हैं। भगवान खाटू श्याम व भगवान राम की भक्ति में रचे गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा धाम भक्ति की अद्भुत ऊर्जा से सराबोर हो गया। आयोजकों ने इस भजन संध्या को महोत्सव का सबसे यादगार और आकर्षक आयोजन बताया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे अद्भुत, प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाला अनुभव बताया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के योगदान की बेबी रानी मौर्य ने की सराहना की।  भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कहा कि सामौर बाबा महोत्सव में अपने भजनों के माध्यम से भक्तों के बीच भावनाओं की ऊर्जा को महसूस करना मेरे लिए अत्यंत आनंददायक अनुभव रहा।