फिरोजाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सांसद अक्षय यादव की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि डॉ विजय आर्या को सौंपा है।
रविवार को जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम सौंप ज्ञापन में कहा है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से स्थानीय छोटे एवं मझौले व्यापारियों को बहुत नुकसान हो रहा है। व्यापारी भुखमरी के कगार पर जा पहुंचा है। जबकि केंद्र सरकार ऑनलाइन कंपनियों को अत्यधिक छूट देकर उनको लाभ पहुंचा रही है।
जबकि देश का खुदरा और मझोला व्यापारी सरकार को सबसे अधिक टैक्स देकर सरकार के हाथों को मजबूती देने का कार्य करता है। इसलिए सरकार को ऐसे नियम बनाने चाहिए की ऑनलाइन तथा परंपरागत व्यापारियों को एक जैसे नियम लागू किए जाएं। जिससे छोटा एवं खुदरा व्यापारी मार्केट में प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने व्यापार को चला सके।
ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, रामबाबू झा, अलकार चौधरी, विजय भंबानी, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, पवन दीक्षित, राजपाल यादव, नवीन उपाध्याय, दिनेश यादव, भरत तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

