फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोबाइल व्यापारी की राशि कराई वापिस

फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोबाइल व्यापारी की राशि कराई वापिस

फिरोजाबाद। एक मोबाइल व्यापारी द्वारा तकनीकि त्रुटि के कारण किसी अन्य खाते में चार लाख उन्नीस हजार रुपये स्थानांतरित हो गए। व्यापारी को इस बात की जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने व्यापार मंडल के

पदाधिकारियों से संपर्क साधा। व्यापारी नेता दुष्यंत यादव, शुभम राजपूत ने मामले तत्पर्यता दिखाते हुए बैक अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी हासिल की। जांच में पता चला कि यह राशि राया ताल ब्रांच के अंतर्गत महरई गांव के एक परिवार के खाते में पहुंची है। उन्होंने महरई गांव के प्रधान से समन्वय स्थापित कर आपसी समझ और सहयोग के माध्यम से पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से व्यापारी के खाते में वापस कराई।

शिमलेश जैन ने व्यापारी नेताओं का आभार प्रकट कर स्वागत किया। इस दौरान गंज बाजार के व्यापारी प्रदीप यादव, अंकित जैन, अमित जैन, त्रिलोक बग्गा, पप्पू अग्रवाल, गोत्तम वशिष्ठ, सोनू गुप्ता, कपिल पोरवाल, ओमी आदि मौजूद रहे।