फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में जीविक इंटीरियो ने दो विकेट से जीत हासिल की। रविवार को प्रीमियर लीग का अंतिम मुकाबला आरबी दादा लीजेंड्स और जीविक इंटीरियो के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर जीविक इंटीरियो टाइगर्स की टीम ने आरबी दादा को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आरबी दादा की टीम ने पहले खेलते हुए सात विकेट खोकर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीविक इंटीरियो शुरू में लगातार विकेट खोने के चलते लड़खड़ा गई। बाद में गौरव की अर्धशतकीय पारी और आकाश की अक्रामक 38 रन की पारी के चलते रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच गौरव रहे। सोमवार को पहला सेमीफाइनल और एलिमिनेटर मुकाबल खेला जाएगा।

