फिरोजाबाद: पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी, आगामी कार्य योजना पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद: पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी, आगामी कार्य योजना पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। भारत की जनगणना श्रृंखला की 16वीं आजादी के बाद की आठवीं और देश की पहली डिजिटल जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जनगणना की तैयारी, आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलैक्ट्रेट कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रमेंश रंजन ने जनगणना प्रक्रिया के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस बार की जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान की गणना का कार्य होगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस कार्य को मिशन मोड पर लिया जाए। जनगणना के कार्य में सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

20 व 21 फरवरी को जनगणना से जुड़े कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जाए, 23 फरवरी से जिले में जनगणना का आधिकारिक रूप से कार्य शुरू कर दिया जाए। प्रथम डिजिटल जनगणना के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर नगर आयुक्त आदि मौजूद रहे।