फिरोजाबाद। प्रज्ञान संस्थान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि डीपीआरसी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने देश के युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाहा, अश्विनी, प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा के सुभाष चंद्र बोस का जीवन अदम्य साहस की जीती जागती मिसाल है, उनका संघर्ष हर देशवासी के लिए अनंत प्रेरणा का स़्त्रोत है। संस्थापक डॉ. प्राजंलि कुशवाहा प्रज्ञा, खुशबू, राशिद खान, हरिओम यादव ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान माधुरी, रश्मि, आस्था, भव्या, गुनगुन, आकाश, सुंदर, यशपाल, रामनरेश, जितेंद्र, सतीश, शिव कुमार, अंकुश, गुलशन आदि मौजूद रहे।

