फिरोजाबाद: पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद: पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद। पत्नी के वियोग में पति फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। 

थाना उत्तर के मौहल्ला झलकारी नगर निवासी 35 वर्षीय नितिन शंखवार पुत्र सेवक राम शंखवार ने पत्नी के वियोग में आकर गुरूवार को फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर मौहल्ले के लोग एवं थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

परिजनों ने बताया कि नितिन की शादी रिंकी के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे है। दो वर्ष पूर्व रिंकी पति को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी कारण वह काफी परेशान रहता था। अकेले पन से दुखी होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है।