फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने निरीक्षण भवन पर महिलाओं की सुनवाई करते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। जनसुनवाई के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित जो भी शिकायतें लंबित हैं, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि थानों में आने वाली महिलाओं की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और गंभीर मामलों में बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की जाए। सुनवाई में 8 शिकायतें प्राप्त हुई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुराधा सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार, पुलिस सीओं सदर चंचल त्यागी आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: पीड़ित महिलाओं हर संभव मिलेगी मदद-मीना कुमारी

