फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम में चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और श्याम सरोवर स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें श्याम सरोवर स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 168 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने शुरुआत से ही श्याम सरोवर को मैच से बाहर रखा। मनु की 84 रन और गौरव की 51 रन की नाबाद पारी की बदौलत 16 ओवर में ही उमेश विक्ट्री वॉरियर्स ने जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच मनु रहे। दूसरा मुकाबला एजे ब्रदर्स और पाइनले पैंथर्स किंग के मध्य खेला गया। पाइनले पैंथर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजे ब्रदर्स की शुरुआत खराब रही। बाद में आकाश दिवाकर के लगातार तीन छक्के और शिवकुमार की तेज तर्रार 44 रन की पारी के चलते एक ओवर पहले ही एजे ब्रदर्स की टीम ने 3 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शिवकुमार रहे।
फिरोजाबाद: प्रीमियर लीग में उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और एजे ब्रदर्स ने मारी बाजी

