फिरोजाबाद। जिला कुशवाह महासभा की बैठक में शिक्षा, आगामी चुनाव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी, समाज में जागरूकता, युवाओं की एकजुटता पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं और युवाओं को जागरुक कर समाज को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। बैठक में जगदीश कुशवाहा, श्रीराम, भीमसेन, राजू कुशवाहा, राजीव, डॉ संतोष, देवी सिंह, सुरेंद्र एड, महेंद्र सिंह कुशवाह मौजूद रहे।


