फिरोजाबाद: शहर के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

-फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में हुई फूलों की होली

फिरोजाबाद: शहर के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान-महापौर

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर के होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने फूलों ही होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाऐं दी। 

महानगर कार्यालय विनायक कॉम्प्लेक्स पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने दीप प्रज्जवलन करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराएं जा रहे है। जिसमें व्यापारियों द्वारा दिए गए कर का महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। होली का पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने सभी व्यापारियों के साथ जमकर फूलों की होली खेली। संचालन अनिल गुप्ता अमीना ने किया।

इस दौरान हरिशंकर अग्रवाल, सुभाष यादव, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, सुशील जाट, सौरव अग्रवाल, लकी वर्मा, गोपाल दास बंसल, उपेंद्र गुप्ता, सुबोध बघेल, मूलचंद राठौर, रामगोपाल बजाज, मुन्नालाल गोला, प्रदीप अग्रवाल जैन, यादराम प्रजापति, संजय शर्मा, रेणु कुशवाहा, पारुल गुप्ता, रजनीश शर्मा, अनिल शर्मा, विकास लहरी, रवि यादव, टिंकू, अशोक, लखन सिंह, संतोष राठौर, नवीन उपाध्याय, होरीलाल, अमर सिंह यादव, अजय बिष्ट, कुलदीप, नागेंद्र, लटूरी सिंह, सौरभ वर्मा, संतोष गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, विजय किशोर, भगवती प्रसाद,  विनोद कुशवाह, देवेंद्र कुशवाह, प्रमोद झा, प्रदीप शर्मा, प्रताप सिंह राठौड़, विपिन गुप्ता, किशन राठौड़, अमरीश गुप्ता, दिलीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।